चार दिन से गायब मासूम बच्चे का शव कुएं में मिला, हत्या की आशंका




गोंडा जिले के तरबगंज में घांचा बीकापुर डीह में बीते 21जनवरी से गायब 9 वर्षीय मासूम कमलेश उर्फ लल्ला की लाश रविवार को सुबह कुएं में खून से लथपथ अवस्था में मिली। जिसके बाद मौके पर जमा हजारों लोगों की भीड़ ने शव को पोस्टमार्टम जाने से रोक दिया।

परिजनों का आरोप है कि मासूम की हत्या रविवार को ही करके लाश कुएं में फेंकी गई है। जिस स्थल पर लाश फेंकी गई है उस स्थान से 50 मीटर दूरी पर पुलिसकर्मी बीती रात सो रहे थे। 4 दिन से मासूम के गायब होने के बाद भी पुलिसकर्मी मामले में ढिलाई बरत रहे थे। मौके पर हजारों लोगों की भीड़ जमा है। घटना का खुलासा करने की मांग कर रही है। चार दिनों के भीतर थानाध्यक्ष को छोड़कर किसी भी उच्चाधिकारी ने पीड़ित परिवार से मिलने की जहमत नहीं उठाई थी।

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस मित्र की वेबसाइट पाकिस्तानी हैकर ने की हैक

भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत, दो घायल