Posts

Showing posts with the label उत्तर-प्रदेश

इंडियन डेंटल एसोसिएशन के माघ मेला शिविर का शुभारंभ

Image
माघ मेला  में श्रद्धालुओं और कल्पवासियों की अब दांतों की समस्या भी दूर होगी। माघ मेला स्थित परेड में इंडियन डेंटल एसोसिएशन की ओर से दंत स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सा शिविर का उद्घाटन रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभाकर राय ने किया। यह शिविर 16 फरवरी तक चलेगा। शिविर में उपस्थित दंत चिकित्सकों को सम्बोधित करते हुए डॉ. प्रभाकर राय ने कोरोना वैक्सीन कार्यक्रम की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने माघ मेला में आए श्रद्धालुओं को कोविड-19 के खतरे को लेकर जागरूक करने की अपील की। उन्होंने आईडीए के इस मुख एवं दंत रोग जागरूकता कार्यक्रम की प्रशंसा की। साथ ही भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रम सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी आयोजित करने के लिए प्रेरित किया। प्रदेश सचिव डॉ. सचिन प्रकाश ने बताया कि इंडियन डेंटल एसोसिएशन द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं तथा दर्शनार्थियों के मुख-दन्त तथा मुख कैंसर परीक्षण के साथ-साथ तम्बाकू से उत्पन्न बीमारियों से जागरूक करने का काम किया जा रहा है। प्रयागराज शाखा के डेंटल कार्यक्रम संयोजक डॉ. आशुतोष चौधरी ने बताया कि मेले में आ...

लखनऊ में मेडिकल स्‍टोर संचालक को गन प्‍वाइंट पर लूटा

Image
लखनऊ के पीजीआई कोतवाली क्षेत्र में एक मेडिकल स्‍टोर संचालक को बदमाशों ने असलह की नोंक पर लूट लिया। घटना वृंदावन कालोनी में हुई। बाइक सवार बदमाशों ने मेडिकल स्‍टोर संचालक के कार से उतरते ही उनके हाथ से बैग छीन लिया। विरोध करने पर मारपीट की। इसी दौरान एक बदमाश ने गोली चला दी। इसके बाद बदमाश बैग लेकर फरार हो गए। यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।  बदमाशों के फरार हो जाने के तुरंत बाद मेडिकल स्‍टोर संचालक ने डॉयल-112 पर पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपनी तहकीकात शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सौरभ कपूर वृंदावन कालोनी के सेक्‍टर 9सी/230 में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पीजीआई रायबरेली रोड पर खालसा मेडिकल एवम् सर्जिकल स्टोर की दुकान है। शौरभ ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े नौ बजे दुकान बन्द कर दी थी। वहां से किसी काम से आशियाना गए थे। रात करीब 11 बजे जैसे ही अपने घर के सामने कार से उतरे, एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आगे उनके आगे आकर अचानक रुक गए। उसमें से एक बदमाश टहलता हुआ नजदीक आया। उसने हाथ मे...

पुलिस मित्र की वेबसाइट पाकिस्तानी हैकर ने की हैक

Image
अगर आप वेबसाइट चलाते हैं तो सावधान हो जाइए। आप पाकिस्तानी हैकरों के निशाने पर आ सकते हैं। इस बार पाकिस्तानी हैकरों ने पुलिस मित्र की वेबसाइट को हैक कर लिया है। साइबर थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। अभी तक पता नहीं चल सका है कि हैक किसने और क्यों किया। आईजी कार्यालय में तैनात सिपाही आशीष मिश्रा ने पुलिस मित्र के नाम से व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाया है। किसी को रक्त की जरूरत होने पर इसी ग्रुप से उनकी मदद की जाती है। हाल ही में आईजी केपी सिंह की पहल पर पुलिस मित्र के नाम से एक वेबसाइट भी लांच हुई। इस वेबसाइट की मदद से कोई भी व्यक्ति रक्त की जरूरत पड़ने पर संपर्क कर सकता था। इसमें रक्तवीरों की जानकारी थी। कुछ दिनों पहले पाकिस्तानी आईडी से इस वेबसाइट को हैक कर लिया गया। इसकी जानकारी होने पर सिपाही आशीष ने साइबर सेल में मुकदमा दर्ज कराया। साइबर पुलिस को जांच में पता चला कि पाकिस्तानी आईपी एड्रेस से इसे हैक किया गया है।

यूपी ATS ने साइबर क्राइम गैंग से जुड़े एक और चीनी नागरिक को किया गिरफ्तार

Image
  अंतरराष्ट्रीय साइबर क्राइम गैंग से जुड़े एक और चीनी नागरिक सुन जी यिंग को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया है। उसे मंगलवार को गुरुग्राम (हरियाणा) से पकड़ा गया। पूर्व में गिरफ्तार दो चीनी नागरिकों के बयानों एवं साक्ष्यों के आधार पर इस तीसरे चीनी नागरिक का नाम सामने आया था। इससे पहले एटीएस ने दो चीनी नागरिकों जू जूंफू उर्फ जुलाही तथा पोंचली तेंगली उर्फ ली तेंग ली समेत 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। दोनों चीनी नागरिक गौतमबुद्धनगर (नोएडा) से गिरफ्तार किए गए थे। उनकी बिजनेस वीजा अवधि पिछले साल ही समाप्त हो गई थी। मंगलवार को गिरफ्तार चीनी नागरिक की बिजनेस वीजा अवधि इसी महीने समाप्त हुई है। एटीएस इस तीसरे अभियुक्त को भी कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। मामले में गिरफ्तार शेष 14 अभियुक्त भारतीय हैं। वे चीनी नागरिकों को दूसरों के नाम-पते पर हासिल प्री-ऐक्टिवेटेड सिम मुहैया कराते थे। इस तरह फर्जी आईडी के आधार पर हासिल इन मोबाइल नंबरों के सहारे विभिन्न बैंकों में आनलाइन खाते खोले गए। इन खातों से आपराधिक गतिविधियों के लिए लेनदेन किया गया है। खातों में अज्ञात स्रोतों से भारी धनराशि जमा की ग...

राममंदिर निर्माण के लिए विश्‍व सिंधी समाज ने दी 200 किलोग्राम चांदी की ईंटें

Image
  अयोध्‍या में भव्‍य राममंदिर निर्माण के लिए विश्‍व सिंधी समाज ने दो सौ किलोग्राम चांदी समर्पित दी है। ये चांदी एक-एक किलोग्राम वजन वाली ईंटों की शक्‍ल में है। समर्पण के लिए सिंधी समाज के लोग चांदी की ईंटों से भरे बक्‍से सिर पर रखकर पहुंचे। उन्‍होंने जमकर जय श्री राम के नारे लगाए।  विश्व सिंधी सेवा संगठन के प्रमुख राजू मनवानी ने कहा कि उनका संगठन सिर्फ भारत के नहीं विदेशों की भी सिंधी समाज का प्रतिनिधित्व करता है। चांदी की ईंटें समर्पित करने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में भी भारत के विभिन्‍न प्रदेशों के अलावा नेपाल समेत तीन अन्‍य देशों के सिंधी समाज के प्रतिनिधि शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल में शामिल दिल्‍ली के भाजपा के पूर्व विधायक विजय जौली ने कहा कि वह 1992 में कार सेवा के समय लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के साथ अयोध्या आए थे। तब वह भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी थे। 28 साल के बाद अब वह यहां आए हैं। उन्‍होंने कहा कि उनकी आज एक बार फिर उस दौर का पूरा संघर्ष याद आ गया। उन्‍होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का सम्‍मान करने वाले दूसरे धर्म में भी हैं।  राजू मनवानी ने कहा कि राममंदिर...