राममंदिर निर्माण के लिए विश्व सिंधी समाज ने दी 200 किलोग्राम चांदी की ईंटें
विश्व सिंधी सेवा संगठन के प्रमुख राजू मनवानी ने कहा कि उनका संगठन सिर्फ भारत के नहीं विदेशों की भी सिंधी समाज का प्रतिनिधित्व करता है। चांदी की ईंटें समर्पित करने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में भी भारत के विभिन्न प्रदेशों के अलावा नेपाल समेत तीन अन्य देशों के सिंधी समाज के प्रतिनिधि शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल में शामिल दिल्ली के भाजपा के पूर्व विधायक विजय जौली ने कहा कि वह 1992 में कार सेवा के समय लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के साथ अयोध्या आए थे। तब वह भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी थे। 28 साल के बाद अब वह यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी आज एक बार फिर उस दौर का पूरा संघर्ष याद आ गया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का सम्मान करने वाले दूसरे धर्म में भी हैं।
राजू मनवानी ने कहा कि राममंदिर निर्माण के लिए 200 किलोग्राम चांदी ये ईंटें पूरे विश्व के सिंधी समाज की ओर से हैं। इन ईंटों को लेकर आए प्रतिनिधिमंडल में भी भारत के विभिन्न प्रदेशों और अन्य देशों के प्रतिनिधि हैं। 500 साल के बाद रामलला के लिए मंदिर का निर्माण हो रहा है। इस खुशी में सब शामिल हैं।
Comments
Post a Comment